अभिनेता अक्षय कुमार के साथ मिलकर 'पबजी जैसा' मोबाइल गेम बाज़ार में लाने की घोषणा की है जिसका मक़सद स्पष्ट रूप से बाज़ार में बनी उस ख़ास जगह को भरना है, जो नामी चीनी मोबाइल ऐप पबजी पर प्रतिबंध लगने से बनी है.
ऐक्टर अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया कि जल्द ही Fearless And United-Guards FAU-G नाम का गेम आ रहा है और यह गेम आत्मनिर्भर अभियान को सपॉर्ट करेगा। इसके बाद ही माना जा रहा है कि यह गेम PUBG को रिप्लेस कर पाएगा।
कंपनी के सह-संस्थापक विशाल गोंडल ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत में कहा कि "फ़ियरलेस एंड यूनाइटेड गार्ड्स इस गेम का पूरा नाम है. इस गेम पर कई महीने से काम चल रहा था. हमने इस गेम के पहले लेवल को गलवान घाटी पर आधारित रखा है."
अनाउंसमेंट में कहा गया है कि इस गेम से मिलने वाले रेवन्यू का 20 प्रतिशत 'भारत के वीर' ट्रस्ट को दिया जाएगा। यह ट्रस्ट भारतीय सेना के हित में काम करता है। इसके अलावा गेम पूरी तरह भारतीय डिवेलपर्स की ओर से तैयार किया जाएगा। यानी कि यह पहला मेड इन इंडिया बैटल रॉयल गेम हो सकता है।
Read More | पोर्न स्टार Mia Khalifa के चश्मे की नीलामी के लिए लगी 75 लाख की बोली
गेम के ग्राफिक्स या प्लेयर एक्सपीरियंस कैसा होगा, इसपर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। हालांकि, बाकी बैटल रॉयल गेम्स की तरह इसमें भी प्लेयर्स को मैप पर ड्रॉप कर दिया जाएगा और दूसरे आखिर तक जिंदा बचने वाला प्लेयर ही जीतेगा। मेड-इन-इंडिया होने के चलते गेम के मैप्स में इंडियन टच देखने को मिल सकता है।

0 टिप्पणियाँ