एक्ट्रेस कंगना रनौट और रितिक रोशन के बीच विवाद सभी जानते हैं। अब कंगना से जुडे एक मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच रितिक रोशन को समन भेजने की तैयारी कर रही है।
यह मामला साल 2016 का है और एक ई मेल के संदर्भ में है। यह मामला आईटी एक्ट के तहत आता है। दिसंबर 2020 में रितिक रोशन के चार साल पुराने केस को क्राइम ब्रांच इंटेलिजेंस यूनिट को ट्रांसफर कर दिया गया था। उससे
पहले साइबर पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी। बता दें कि 2016 में रितिक रोशन ने कंगना रनौट के अकाउंट से 100 से ज्यादा ई-मेल मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी।
क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि की थी कि सीआईयू पता लगाएगा कि कहां पर जांच रुक गई थी और आगे की जांच शुरू की जाएगी।
Read More | हाथरस गैंगरेप: युवती की मौत से लोगों में ट्विटर पर फूटा लोगों का गुस्सा, ‘बेटी’ के लिए मांगा न्याय
इस मामले में कंगना ने ये भी दावा किया था वह रितिक के साथ रिश्ते में थीं और उन्होंने उन्हें कई ई-मेल किए हैं।
रितिक ने कहा था कि जिस ईमेल आईडी से कंगना को ई-मेल भेजे गए हैं वह उनका है ही नहीं। कंगना ने कथित तौर पर रितिक रोशन पर आरोप लगाए थे कि वह उनके साथ रिलेशनशिप में थे और उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया था।
इसके बाद दोनों के बीच खूब तकरार हुई थी और दोनों ने एक-दूसरे को कानूनी नोटिस भेजे थे। मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने इनके केस को साइबर सेल से CIU को ट्रांसफर कर दिया था।
Source: click here

0 टिप्पणियाँ