उत्तर प्रदेश के हाथरस में हैवानियत का शिकार हुई 19 साल की दलित युवती मंगलवार को जिंदगी से जंग हार गई।
हैवानों ने गैंगरेप के बाद उसकी जीभ काट दी थी और उसकी रीढ़ की हड्डी भी तोड़ दी गई थी।
सोमवार के दिन उसे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी मेडिकल कॉलेज से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां 29 सितंबर की सुबह उसने दम तोड़ दिया।
सोशल मीडिया पर हाथरस गैंगरेप मामला ट्रेंड कर रहा है. लोग इसे लेकर बेहद गुस्से में हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं.
Read More | PUBG Mobile Ban in India Permanent for Now: Report
दरअसल, इस मामले में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 19 वर्षीय युवती की मंगलवार को मौत हो गई. वो दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती थी. इसके बाद लोगों का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच गया.
लोग इसे निर्भया जैसा कांड बता रहे हैं. इसकी एक वजह ये भी है कि इस मामले में युवती के साथ काफी हैवानियत की गई थी.
दिल्ली उपचार के लिए लाई गई लड़की की रीढ़ की हड्डी, गर्दन टूटी थी, जीभ काटी गई थी. उसका मरा समझकर ही आरोपी उसे छोड़कर भागे थे.

0 टिप्पणियाँ