भिवानी जिले के हसान गांव से दो किसानों की करंट लगने से मौत हो गई।
दोनों किसान अपने खेतों में पानी लगा रहे थे। पानी लगाते समय जब पाइप लाइन बदलनी शुरु की तो एलुमीनियम की पाइप उपर बिजली की तारों से टकरा गई, जिससे दोनों की मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि 32 साल का अनूप अपने खेत में कपास की फसल में पानी देने के लिए गया था। पानी बिजली के ट्यूबवेल के जरिए से एल्यूमीनियम की पाइप लाइन से लगाया जा रहा था।
पानी लगाने के दौरान पाइपलाइन बदलने के लिए अनूप खेत में अपने पड़ोसी को लेकर गया था।
जब अनूप पाइपलाइन बदल रहा था तो वो एक एल्यूमीनियम की पाइप खेत के उपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की तारों से टकरा गई।
जैसे ही पाइप बिजली के तारों से टच हुई तो पाइप में करंट आ गया।
करंट लगने से अनूप तार के साथ ही चिपक गया जिसे देख विनोद अनुप को बचाने के चक्कर में खुद भी करंट की चपेट में आ गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
42 वर्षीय विनोद के एक बेटा और एक बेटी है और मृतक अनूप 32 वर्ष का था जिसके दो बेटे हैं।
एएसआई राजपाल ने बताया कि दोनों किसानों के शवों का पोस्टमार्ट करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। वहीं, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source: click here

0 टिप्पणियाँ