Ankita Bhandari Murder Cuse: ऋषिकेश के अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलिस को मिला अहम सुराग. सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने बैराज का CCTV फुटेज बरामद हुआ . CCTV फुटेज में आरोपी पुल्कित आर्या की बीके में अंकिता भंडारी बैठी हुई नजर आई.
सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में अंकिता भंडारी बाइक पर पुलकित के साथ बैठी हुई दिख रही है.
यह बाइक बैराज के बेरिकेड के पास आकर रुकती है. इसके थोड़ी देर बाद एक स्कूटी वहां आकर रुकती है जिसपर दो अन्य आरोपी अंकित और सौरभ सवार रहते हैं.
उनके आने के बाद फिर चारो वहां से निकल जाते हैं. सूत्रों के मुताबिक इसके बाद ही अंकिता की हत्या की जाती है और फिर तीनों आरोपी वापस रिजॉर्ट चले आते हैं. माना जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज जांच में अहम भूमिका निभा सकता है.
Read More | ICC T20 World Cup India vs PAK: बाबर और रिजवान ने भारत से जीत छीनी, WC में पाक से पहली बार हार
उधर, बेटी की हत्या से दुखी अंकिता के पिता ने उसका अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है. पिता का कहना है कि वे एम्स की प्राथमिक रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है जिसमें कहा गया है कि अंकिता की मौत नहर में डूबने से हुई है.
पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विधानसभा इलाके के एक प्राइवेट रिजॉर्ट में अंकिता रिसेप्शनिस्ट थी. अंकिता बीते 18-19 सितंबर से गायब थी. पुलिस और SDRF की टीमें जिला पावर हाउस के पास शक्ति नहर में तलाशी अभियान चला रही थीं. शनिवार यानी 24 सितंबर की सुबह पुलिस को अंकिता की डेडबॉडी चिल्ला पावर हाउस के पास मिली थी.
Read More | GTA 6 Footage Leaked! Gameplay Shown in 90 Leaked Videos of GTA 6
हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उसके शरीर पर चोट के निशान हैं. पिता और भाई का कहना है कि जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट उनके हाथ नहीं लग जाती तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा. वहीं इस केस में राज्य सरकार ने एसआईटी की गठन किया है और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए करने की बात कही है.

0 टिप्पणियाँ