T20 World Cup 2021: भारत बनाम पाकिस्तान: भारतीय सीमर और स्पिनरों रिजवान और कप्तान बाबर ने बहुत ही कॉन्फिडेंस से खेला. कोई भी भारतीय बॉलर एक भी विकेट नहीं चटका सका और भारत विश्व कप में पहली बार चिर-प्रतिद्वंद्वी से हार गया.
शाहीन शाह अफरीदी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 7.75 की औसत से 31 रन देकर 3 विकेट हासिल किए.
टीम की यह वनडे और टी-20 फॉर्मेट में मिलाकर वर्ल्ड कप इतिहास की पहली हार थी और इसके साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 29 सालों से चला आ रहा विजय अभियान भी थम गया।
भारत ने वर्ल्ड कप में 1992 के बाद इस मैच से पहले तक सभी 12 मैचों (वनडे में सात और टी-20 में पांच) में जीत दर्ज की थी,
लेकिन पहले शाहीन शाह अफरीदी की कातिलाना गेंदबाजी और फिर कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की नाबाद शतकीय साझेदारी से पाक को भारत के खिलाफ पहली जीत हासिल हुई।
Uttarakhand में बड़ा हादसा, Dehradun-Rishikesh को जोड़ने वाला पूल टूटा, कई गाड़िया बही
भारत से जीत के लिए मिले 152 रनों का पीछा करते हुए उसके ओपनरों मोहम्मद रिजवान (79 रन, 55 गेंद, 6 चौके, 3 छक्के) और कप्तान बाबर आजम (68 रन, 52 गेंद, 6 चौके, 2 छक्के) ने बहुत ही उम्दा बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजों को अदद एक विकेट के लिए तरसा दिया.
रिजवान ने भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पहले ओवर में ही चौका और छक्का लगाया। यही वजह थी कि कोहली को पावरप्ले में ही वरुण चक्रवर्ती को गेंद सौंपनी पड़ी।
बाबर और रिजवान का फुटवर्क, प्लेसमेंट और टाइमिंग कमाल की थी, जिसके सामने भारत के तेज गेंदबाजों और स्पिनरों की एक नहीं चली।
इन दोनों ने स्ट्राइक रोटेट करके भारत पर दबाव बनाया और आखिर में टीम को एक विशाल और यादगार जीत दिला दी।
0 टिप्पणियाँ