वीडियो: सूर्यकुमार यादव को अंपायर ने दिया आउट! जानिए विराट कोहली को गुस्से में क्या कहते देखा जा सकता है

वीडियो: सूर्यकुमार यादव को अंपायर ने दिया आउट! जानिए विराट कोहली को गुस्से में क्या कहते देखा जा सकता है

 

भारत-इंग्लैंड चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव का कैच विवादों में आ गया है। विवादों की वजह बने थर्ड अंपायर। मैदान पर फैसले के खिलाफ विराट कोहली भी भड़क उठे।

रिप्ले में गेंद को जमीन से छूते हुए साफ देखा गया, लेकिन टीवी अंपायर ने अंपायर के फैसले को सही ठहराया। थर्ड अंपायर के इस फैसले पर कप्तान विराट कोहली मैदान में डगआउट से बाहर निकलते दिखे।

इस बल्लेबाज ने मौका जाने नहीं दिया और शानदार अर्धशतकीय पारी (57 रन) खेलकर सबका दिल जीत लिया। लेकिन जिस तरह वो आउट हुए वो अब एक बड़ा विवाद बन गया है।

Read More |  IND vs ENG: रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले ओपनर बने 

Read More | Rashid Khan spins Afghanistan to Test win over Zimbabwe


जब सूर्यकुमार यादव 30 गेंदों पर 57 रन बनाकर बैटिंग कर रहे थे, तभी उन्होंने सैम करन की गेंद पर फाइन लेग दिशा में एक अच्छा शॉट खेला। वहां बाउंड्री के करीब तैनात डेविड मलान ने अच्छी दौड़ लगाकर डाइव लगाई और गेंद को लपक लिया।

कप्तान कोहली के इस फैसले के बाद ट्विटर पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। एक फैन ने तो मिर्जापुर का फेमस डाइलॉग भी शेयर किया जिसमें मुन्ना भैया की तस्वीर के साथ लिखा है कि बहुत तकलीफ होती है जब आप योग्य हो और लोग आपकी योग्यता ना पहचाने।

बात मैच की करें तो भारतीय बल्लेबाजों ने एक बार फिर अपने फैन्स को निराश किया है। केएल राहुल शून्य, रोहित शर्मा 15 तो पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले ईशान किशन 4 रन बनाकर पावरप्ले में ही पवेलियन लौट गए थे।

भारत की इसी पारी के दौरान अंतिम ओवर में फिर कुछ ऐसा ही हुआ। आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर जोफ्रा आर्चर की गेंद को वॉशिंगटन सुंदर ने थर्ड मैन दिशा में ऊंचा शॉट खेला। बाउंड्री पर खड़े आदिल राशीद ने कैच लपका लेकिन एक बार फिर कैच संदिग्ध नजर आया तो इसको थर्ड अंपायर को रेफर किया गया।

Source: click here


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ