बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ गई है। शनिवार को देर रात अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग के जरिए अपने फैंस को जानकारी दी कि उनकी सर्जरी होने जा रही है।
सोशल मीडिया (Social Media) पर बिग बी (Big B) काफी एक्टिव रहते हैं और अपने अनुभवों को ब्लॉग का जरिये शेयर करते रहते हैं. लेकिन सदी के महानायक के एक ब्लॉग (Amitabh Bachchan Blog) ने लोगों के झटका दे दिया. अमिताभ बच्चन के एक ब्लॉग के जरिये ये सामने आया है कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है, जिसकी वजह से उन्हें सर्जरी (Surgery) करवानी पड़ेगी.
अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट में भी लिखा है कि उनकी तबीयत काफी खराब है और उन्हें सर्जरी की जरूरत है। अपने ब्लॉग पोस्ट में केवल एक लाइन में अमिताभ ने लिखा, 'मेडिकल कंडीशन...सर्जरी...कुछ नहीं लिख सकता।' इस पोस्ट को देखने के बाद अमिताभ के फैन्स बेहद परेशान हो गए हैं।
Read More | IND vs ENG: 400 विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन ने खुद को बताया मैं "तो क्रिकेट का चाहने वाला था, अचानक क्रिकेटर बन गया"
बिग बी का ये ब्लॉग देखने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए, क्योंकि ब्लॉग के जरिए फैंस को अपनी डेली रूटीन की जानकारी देते हैं.
इस छोटा सा वाक्य लोगों के बीच बेचैनी को बढ़ा रहा है. क्योंकि किसी चीज की सर्जरी है, ये सर्जरी कब और कहां होगी इस बात की जानकारी किसी को नहीं लग पा रही है.
यह भी नहीं कहा जा सकता कि सर्जरी होने वाली है या हो चुकी है. अब लोग उनकी सलामती के लिए दुआएं मांग रहे हैं. लोग लगातार कमेंट कर उनकी सेहत का हाल जानना चाह रहे हैं.
पिछले साल अमिताभ बच्चन को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
Source: News18

0 टिप्पणियाँ