Beauty Tips: चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के 10 आसान घरेलू उपाय

Beauty Tips: चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के 10 आसान घरेलू उपाय

चेहरे पर अनचाहे बाल, इस खूबसूरती पर दाग जैसे होते हैं। इन बालों को हटाने के लिए कोई थ्रेडिंग का सहारा लेता है, तो कोई ब्लीच, क्रीम या अन्य उपाय अपनाता है।

इन्हें खत्म करने के लिए आप ब्लीचिंग और दूसरे ब्यूटी ट्रीटमेंट की मदद लेती हैं। इससे न सिर्फ आपको काफी दर्द से गुजरना पड़ता है, बल्कि आपको इसके लिए हर महीने पार्लर जाकर पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं।

चेहरे के बालों को हटाने के घरेलू नुस्खे:

1. कच्चे पपीते में पपैन होता है, जो त्वचा के छिद्रों तक फैलता है, जिससे बाल आसानी से निकल जाते हैं। इस मास्क को बनाने के लिए आप कच्चे पपीते के कुछ टुकड़े लें। उन्हें ब्लेंड करें और एक पेस्ट बनाएं। इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं जहाँ अनचाहे बाल हैं। अब अपने चेहरे को अपनी उंगलियों से धीरे से रगड़ें और 10 मिनट तक मालिश करें। फिर चेहरा धो लें, इस चेहरे को हटाने के उपाय को सप्ताह में दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

2. नींबू और शहद या चीनी को 1:4 के अनुपात में मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे अच्छी तरह मिलाकर आप अपने चेहरे लगाएं। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड न सिर्फ आपको इससे छुटकारा दिलाएगा, बल्कि इससे रंगत भी निखरेगी। वहीं, शहद इसे कोमल बनाएगा। सूखने पर इसे गीले कपड़े से रगड़ते हुए छुड़ा लें।

3. एक कटोरे में केले को मैश करें और इसमें थोड़ा दलिया डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं। इस मास्क को चेहरे पर लगाएं और जब यह पूरी तरह से सूख जाए, तो इसे अपनी उंगलियों की मदद से धीरे से रगड़ कर हटा दें। नियमित प्रयोग से चेहरे के बाल कम होने लगेंगे।


4. अंडे का सफेद हिस्सा लें। इसमें आप बेसन या मक्के का आटा मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे अपने पूरे चेहरे और अनचाहे बालों वाले हिस्से पर लगाएं। सूखने पर इसे धीरे-धीरे खींचते हुए हटाएं और फिर चेहरा धो लें।

5. तुलसी और प्याज, यह चेहरे के बाल हटाने का एक अच्छा तरीका है और यह कई वर्षों से उपयोग में लाया जा रहा है। प्याज त्वचा, बाल और स्वास्थ्य के लिए काफी फायदे है। वहीं, तुलसी भी स्वास्थ्य और त्वचा के लिए गुणकारी है। जब ये दोनों मिल जाते हैं, तो फायदा दोगुना हो सकता है।

6. बेसन और दूध से बना पेस्ट अनचाहे बालों का हटाने का सदियों पुराना फॉर्मूला है। 2 बड़े चम्मच बेसन में पर्याप्त मात्रा में दूध और चुटकीभर हल्दी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। सूखने पर इसे बालों की ग्रोथ के डायरेक्शन में रगड़ते हुए इसे छुड़ाएं।

7. आलू और मूंगदाल से बना पेस्ट भी इसे खत्म करने में कारगर होता है। इसके लिए आप एक चौथाई कटोरी मूंगदाल रातभर भिगो दें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें आलू का रस मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद इसे रगड़ते हुए छुड़ाएं।


8. फिटकिरी और गुलाब जल, बालों को बढ़ने से रोकने के लिए फिटकिरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह वैक्सिंग के बाद भी उपयोग किया जा सकता है, क्योंकि यह जलन जैसी समस्या को कम कर सकता है।

9. जौ और दूध, जौ और दूध का यह मिश्रण त्वचा और बालों से चिपक जाएगा और जब इसे रगड़ना शुरू किया जाएगा, तो यह आसानी से बालों को निकालने लगेगा।

10. लैवेंडर ऑइल और टी ट्री ऑइल, कुछ महिलाओं को पुरुषों की तरह शरीर के कुछ अंगों जैसे – ठुड्डी, चेहरे व छाती आदि पर अनचाहे बाल होने लगते हैं। ये बाल काले और मोटे होते हैं। लैवेंडर ऑइल और टी ट्री ऑइल में एंटीएंड्रोजेनिक (antiandrogenic) गुण होते हैं, जिसके इस्तेमाल से ये बाल कम हो सकते हैं.

Source: click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ