Carry Minati उर्फ अजय नागर के फैंस के लिए खुशखबरी है, आखिरकार कैरी का रैपर बन कर एक नया रैप गीत 'यलगार हो' बाहर आया है। इस गीत की लाईन 'एक कहानी है जो सबको सुनानी है' लोगों को खासा उत्साहित कर रही हैं। ये गाना Carry का एक रोस्ट सॉंग है।
इस वीडियो में कैरी मिनाटी रैप करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने गाने की शुरुआत अपने सिग्नेचर डायलॉग 'तो कैसे हैं आप लोग' से की है। इसके बाद उन्होंने गाना गाया, जिसके लिरिक्स हैं- एक कहानी है जो सबको सुनानी है, जलने वालों की तो रूह भी जलानी है।
उन्होंने एक बार फिर से उन लोगों पर निशाना साधा है, जिनको लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है और जिन्होंने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की है। उन्होंने ये भी बताया कि चाहे कुछ भी हो जाए, 'कैरी तो रोस्ट करेगा।' इस वीडियो को अब तक 13,058,371 लोग देख चुके हैं, जबकि 2.3 मिलियन लोगों ने इसे लाइक किया है|
कैरी मिनाती सोशल मीडिया पर तब से ट्रेंड कर रहा है जब से उसने टिकटॉक को लेकर रोस्ट वीडियो डाला था, जिस पर यूट्यूब की strike आ गयी थी, जिसके बाद उसे हचा दिया गया था। लंबे समय से चल रहे YouTube बनाम टिकटॉक लड़ाई में, कैरी ने एक रोस्ट वीडियो साझा करके एक नया मोड़ दिया।
बता दें कि कैरी मिनाटी ने टिकटॉक स्टार आमिर सिद्दीकी को रोस्ट करते हुए एक वीडियो बनाया था, जिसको यूट्यूब पर मिलियन में व्यूज मिले थे। ये नया रिकॉर्ड भी बनाने जा रहा था, लेकिन यूट्यूब ने दिशा-निर्देश का पालन नहीं करने का हवाला देते हुए उनका वीडियो प्लेटफॉर्म से हटा दिया था, जिसके बाद उनके फैंस काफी निराश हुए थे। इसी वजह से यलगार का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे|
कैरी के वीडियो पर रिकॉर्ड तोड़ Views, comments, likes आये थे। हालाँकि, इसे YouTube द्वारा साइबरबुलिंग का कारण बताते हुए हटा दिया गया। वास्तव में, कॉमेडियन कुणाल कामरा ने हाल ही में कैरी मिनाती को Roast करते हुए एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने वीडियो में बहुत सारे अपशब्द का उपयोग करने के लिए उन्हें रोस्ट कर दिया था।
Source: click here
Source2: click here

0 टिप्पणियाँ